खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के खंडवा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजपाल सिंह तोमर के समिति में शामिल होने को जिले के विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली का लाभ अब विकास योजनाओं की निगरानी और बेहतर क्रियान्वयन में भी मिलेगा।
मनोनयन की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने राजपाल सिंह तोमर का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की और विश्वास जताया कि वे जिले के विकास एवं जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखेंगे।
