गुरु पूर्णिमा पर प्लास्टिक मुक्त संदेश, महापौर ने वितरित किए पर्यावरण अनुकूल पत्तल-दोने

गुरु पूर्णिमा पर प्लास्टिक मुक्त संदेश, महापौर ने वितरित किए पर्यावरण अनुकूल पत्तल-दोने

गुरु पूर्णिमा पर प्लास्टिक मुक्त संदेश, महापौर ने वितरित किए पर्यावरण अनुकूल पत्तल-दोने

खंडवा। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खंडवा नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए शहर में आयोजित होने वाले भंडारा आयोजकों को सूखे पत्तों से निर्मित पर्यावरण अनुकूल पत्तल और दोने वितरित किए। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए श्रद्धालुओं और आयोजकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की।

महापौर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में प्रसाद वितरण के दौरान प्लास्टिक के उपयोग को समाप्त कर प्राकृतिक और पर्यावरण हितैषी विकल्पों को बढ़ावा देना है। सूखे पत्तों से बने पत्तल और दोने पूरी तरह जैविक हैं, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते और स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायक हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है। यदि सभी नागरिक प्लास्टिक का त्याग कर प्राकृतिक विकल्प अपनाएं, तो शहर को स्वच्छ और हरित बनाने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

नगर निगम ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सहभागी बनें, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करें और स्वच्छ, सुंदर एवं हरित खंडवा के निर्माण में अपना योगदान दें।