खंडवा: साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय संस्था ‘अनवरत‘ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में डॉ. सीमा कदम को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सतीश पटेल को सचिव चुना गया है।
कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। डॉ. रश्मि दीक्षित को उपाध्यक्ष, अमित मिश्रा को सहसचिव और डॉ. प्रतापराव कदम कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
संस्था के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। नई टीम के नेतृत्व में साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा संस्था के उद्देश्यों को पूरा करने पर जोर दिया गया।
