संभाग आयुक्त की बड़ी कार्रवाई: पटाजन स्कूल के प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज

संभाग आयुक्त की बड़ी कार्रवाई: पटाजन स्कूल के प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज

संभाग आयुक्त की बड़ी कार्रवाई: पटाजन स्कूल के प्राचार्य पर गिरी निलंबन की गाज

हरसूद। पटाजन के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संभाग आयुक्त इंदौर संभाग डॉ. सुदाम खाड़े ने कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर की है।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम हरसूद द्वारा विद्यालय के निरीक्षण के लिए एक दल गठित किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य श्री संदीप यादव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।

जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य श्री संदीप यादव के निलंबन के बाद विद्यालय के प्राचार्य का प्रभार उसी स्कूल में पदस्थ वरिष्ठ शिक्षक श्री हरिश कुमार रजक को सौंप दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय विद्यालयों में अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और कार्रवाई की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।