मां दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन

मां दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन

मां दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भव्य कलश यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन

खंडवा: भंडारिया रोड स्थित आदर्श नगर में समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से मां दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान भव्य कलश यात्रा, मूर्ति शोभायात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले क्षेत्र की मातृशक्ति ने बैंड-बाजों और भक्ति संगीत के बीच कलश यात्रा एवं मूर्ति शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

आयोजन के दौरान पंडित मनोज उपाध्याय के निर्देशन में पांच विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन में नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव, समाजसेवी रितेश गोयल, अनुराग राठी, आनंद लखन, संतोष नागोरी, कन्हैयालाल वर्मा, राहुल मेहता, प्रणय गुप्ता, संजय सोनी, नरेंद्र पटेल, जीतू, सुनील सोनार, दीपक प्रजापति, अमित मोरे, मनोज भावसार, सुरेंद्र सोलंकी, मुकेश पांडे, शैलेंद्र चौहान, नितिन पटेल, विशाल पाटीदार, नरेंद्र खेड़े सहित अनेक गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आयोजकों विनीत धनवारिया और निर्मल मंगवानी ने बताया कि धार्मिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्षेत्र के लोगों और मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।