खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन खोज’ सफल, 13 साल पुराने स्थाई वारंटी समेत 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार

खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन खोज’ सफल, 13 साल पुराने स्थाई वारंटी समेत 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार

खंडवा पुलिस का ‘ऑपरेशन खोज’ सफल, 13 साल पुराने स्थाई वारंटी समेत 4 इनामी आरोपी गिरफ्तार

खंडवा: जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन खोज” अभियान के तहत मांधाता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चार इनामी स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2013 के मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी मांगू उर्फ राज पिता भारत भील (32), निवासी गलगांव थाना सनावद, जिला खरगोन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इसी तरह वर्ष 2015 के मारपीट प्रकरण में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ा। इनमें मुकेश निवासी कोठी, दिनेश भील निवासी इनपुन और पूजाबाई निवासी कोठी शामिल हैं। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक पर 3000-3000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने चारों स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में गंभीर अपराधों, महिला संबंधी मामलों, संपत्ति संबंधी अपराधों, समंस-वारंट तामिली और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना मांधाता के टीआई अनोख सिंधिया, एसआई चेतना चौहान, आरक्षक रवि चौहान, जितेंद्र करोले और अमित कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।