रेलवे पुल से 2.20 लाख का सामान चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रेलवे पुल से 2.20 लाख का सामान चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रेलवे पुल से 2.20 लाख का सामान चोरी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा: जिले की मोरटक्का चौकी पुलिस ने रेलवे पुल से लोहे की सेंटरिंग प्लेट चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 10 सेंटरिंग प्लेट और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, रेलवे पुल से सेंटरिंग प्लेट चोरी होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति चोरी का सामान ऑटो रिक्शा से ले जा रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राज ओछाने को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे पुल से चोरी की गई 10 लोहे की सेंटरिंग प्लेट बरामद हुईं। जब्त किए गए सामान और ऑटो रिक्शा की कुल कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे संपत्ति की चोरी रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।