सावन की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सावन की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

सावन की तैयारियों को लेकर ओंकारेश्वर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ओंकारेश्वर: आगामी श्रावण माह में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुगम दर्शन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर ओंकारेश्वर में पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, ओंकारेश्वर के स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक से पहले अधिकारियों ने ओंकारेश्वर क्षेत्र का भ्रमण कर दर्शन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने श्रावण माह के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकासी व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और मंदिर क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक में श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी के साथ दर्शन कराने और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन और पुलिस विभाग ने कहा कि श्रावण माह में आने वाले भक्तों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।