सर्वोदय कॉलोनी से दादाजी मंदिर तक भक्ति यात्रा, महिलाओं ने किए निशान अर्पित

सर्वोदय कॉलोनी से दादाजी मंदिर तक भक्ति यात्रा, महिलाओं ने किए निशान अर्पित

सर्वोदय कॉलोनी से दादाजी मंदिर तक भक्ति यात्रा, महिलाओं ने किए निशान अर्पित

खंडवा: सर्वोदय कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर से सर्वशक्ति महिला मंडल द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निशान यात्रा निकाली गई। महिला मंडल की सदस्यों ने दादाजी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से निशान अर्पित किए।

कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान मंदिर परिसर में ध्वज पूजन के साथ हुई। पूजन पंडित दौलतराम जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्याएं निशान लेकर दादाजी मंदिर पहुंचीं और भगवान के चरणों में निशान अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल हुईं। कार्यक्रम में प्रतिमा अरोरा, शैलबाला गंगराड़े, गायत्री चौहान, ममता राठौर, माया मालवीया, उर्मिला लाड़, हेमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक संदेश का प्रसार होता है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।