21 साल नौकरी के बाद भी नहीं मिला प्रमोशन, जूनियर बने अफसर; फॉरेस्ट विभाग की सूची पर विवाद

21 साल नौकरी के बाद भी नहीं मिला प्रमोशन, जूनियर बने अफसर; फॉरेस्ट विभाग की सूची पर विवाद

21 साल नौकरी के बाद भी नहीं मिला प्रमोशन, जूनियर बने अफसर; फॉरेस्ट विभाग की सूची पर विवाद

खंडवा: वन विभाग में निमाड़ क्षेत्र के चार जिलों की पदोन्नति सूची विवादों में घिर गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि मुख्य वन संरक्षक (CCF) स्तर की पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण कई वरिष्ठ वनकर्मी पदोन्नति से वंचित रह गए।

पीड़ित कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने विभाग में करीब 21 वर्षों तक सेवा दी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रमोशन नहीं मिला, जबकि उनसे जूनियर कर्मचारियों को अधिकारी पद पर पदोन्नति दे दी गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ ST और SC वर्ग के वनकर्मियों को भी सूची में उचित स्थान नहीं मिला।

वनकर्मियों ने कहा कि पदोन्नति में हुई अनदेखी का असर उनके करियर पर पड़ा है। उनका कहना है कि लंबे समय तक सेवा देने के बाद भी अवसर नहीं मिलने से उनकी एक पूरी पीढ़ी प्रभावित हो गई है।

कर्मचारियों ने मांग की है कि पदोन्नति सूची की निष्पक्ष समीक्षा कर नियमों के अनुसार संशोधन किया जाए। उनका आरोप है कि आरक्षण और वरिष्ठता संबंधी प्रावधानों को ध्यान में रखे बिना तैयार की गई सूची से कई योग्य कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है।

वहीं, मामले को लेकर वन विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पदोन्नति सूची को लेकर कर्मचारियों की आपत्तियों और शिकायतों के बाद अब प्रक्रिया की समीक्षा की मांग तेज हो गई है।