खंडवा। राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी की. बता दे कि नीट पेपर लीक मुद्दे पर प्रधानमंत्री आवास के सामने आंदोलन कर रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई नेताओं को पुलिस ने डिटेन कर लिया था। हलाकि कुछ घंटों के बाद इनको रिहा कर दिया गया था। लेकिन इस बीच देश में कांग्रेस ने राहुल को हिरासत में लिए जाने का कड़ा विरोध जताया और जिला मुख्यलय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
खंडवा में भी कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय पर अपना विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,डॉ मुनीश मिश्रा, कुंदन मालवीय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
