खंडवा पुलिस का सख्त अभियान: शहर के चौराहों और बाजारों में बढ़ाई गई चेकिंग

खंडवा पुलिस का सख्त अभियान: शहर के चौराहों और बाजारों में बढ़ाई गई चेकिंग

खंडवा पुलिस का सख्त अभियान: शहर के चौराहों और बाजारों में बढ़ाई गई चेकिंग

खंडवा। शहर में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण, अवैध गतिविधियों की रोकथाल और पुलिस की मैदानी उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से खंडवा पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शहर के तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने अधिकतम बल के साथ प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।