खंडवा। थाना कोतवाली खंडवा अंतर्गत रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गांधी भवन में आयोजित मेले में आने वाले आमजन की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना की गई है।
मेला अवधि तक यह पुलिस सहायता केंद्र मेला परिसर में संचालित रहेगा। यहां पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
पुलिस सहायता केंद्र के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी और भीड़ प्रबंधन, गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधियों सहित अन्य आवश्यक मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से मेले में शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
