खंडवा नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त, सभी भाजपा से जुड़े चेहरे

खंडवा नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त, सभी भाजपा से जुड़े चेहरे

खंडवा नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त, सभी भाजपा से जुड़े चेहरे

खंडवा। नगरीय निकायों में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्ति प्रक्रिया के तहत खंडवा नगर निगम के लिए आठ नामों की घोषणा कर दी गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी सूची में सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को शामिल किया गया है।

घोषित सूची के अनुसार शारदा तांदले, तजेंद्र बाथम, स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, मंगलेश तोमर, डॉ. शिवशंकर गुर्जर, लोकेंद्रसिंह गौड़, महेश चौधरी और रमाकांत पांडे को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। ये सभी अब नगर निगम की बैठकों में भाग लेकर शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाएंगे।

खास बात यह है कि नियुक्त सभी आठों एल्डरमैन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता हैं। सूची जारी होते ही राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि किन नेताओं के करीबी को इसमें जगह मिली है। अलग-अलग भाजपा गुटों से जुड़े नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।