सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पसंद पर लगी मुहर, सागर आरतानी संभालेंगे भाजयुमो की कमान

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पसंद पर लगी मुहर, सागर आरतानी संभालेंगे भाजयुमो की कमान

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पसंद पर लगी मुहर, सागर आरतानी संभालेंगे भाजयुमो की कमान

खंडवा। लंबे समय से लंबित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष पद पर आखिरकार संगठन ने सागर आरतानी के नाम पर मुहर लगा दी है। उनके साथ दावेदार रहे शुभम पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पिछले कई दिनों से संगठन और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी था। अध्यक्ष पद की दौड़ में सागर आरतानी का नाम शुरू से ही प्रमुख दावेदारों में शामिल था। बताया जाता है कि वे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की पसंद थे और उनके नाम का प्रस्ताव प्रदेश संगठन को भेजा गया था।

सूत्रों के अनुसार, नियुक्ति को लेकर संगठन के भीतर अलग-अलग नामों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान शुभम पटेल ने भी अपनी दावेदारी पेश की। हालांकि, अंतिम निर्णय में संगठन ने सागर आरतानी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी, जबकि संगठनात्मक संतुलन बनाए रखते हुए शुभम पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

नई नियुक्तियों के बाद भाजपा युवा मोर्चा की जिला इकाई में नई कार्यशैली और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।