NSUI को मिला नया जिलाध्यक्ष, खंडवा में चंदन राजपूत संभालेंगे कमान

NSUI को मिला नया जिलाध्यक्ष, खंडवा में चंदन राजपूत संभालेंगे कमान

NSUI को मिला नया जिलाध्यक्ष, खंडवा में चंदन राजपूत संभालेंगे कमान

खंडवा। प्रदेश कांग्रेस ने छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। खंडवा जिले की कमान चंदन राजपूत को सौंपी गई है। वे लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न छात्र एवं जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करते रहे हैं।

चंदन राजपूत को कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) उत्तमपाल सिंह पुरनी का करीबी माना जाता है। संगठन से जुड़े नेताओं का कहना है कि उनकी सक्रियता और छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। हाल ही में उन्होंने जावर उद्वहन सिंचाई योजना में कथित अनियमितताओं के विरोध में पैदल मार्च और कलेक्ट्रेट तक दंडवत यात्रा का नेतृत्व किया था।

चंदन राजपूत पूर्व में दो चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने जनपद सदस्य और कांग्रेस संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, हालांकि दोनों में उन्हें सफलता नहीं मिली। वे यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव अंकित पाठक के करीबी माने जाते रहे हैं। बाद में संगठनात्मक बदलावों के बाद वे जिला कांग्रेस नेतृत्व के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी सूची के बाद चंदन राजपूत की नियुक्ति को जिले में छात्र संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब उनकी जिम्मेदारी संगठन का विस्तार करने, छात्रों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी छात्र राजनीति में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने की होगी।