ओंकारेश्वर पहुंचीं डीआईजी सिमाला प्रसाद, सुरक्षा व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 तैयारियों का लिया जायजा

ओंकारेश्वर पहुंचीं डीआईजी सिमाला प्रसाद, सुरक्षा व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 तैयारियों का लिया जायजा

ओंकारेश्वर पहुंचीं डीआईजी सिमाला प्रसाद, सुरक्षा व्यवस्था और सिंहस्थ-2028 तैयारियों का लिया जायजा

खंडवा। निमाड़ रेंज खरगोन की नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद ने ओंकारेश्वर में प्रथम आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने थाना मान्धाता, CCTV कंट्रोल रूम, मंदिर परिसर और मोरटक्का क्षेत्र का निरीक्षण कर आगामी त्योहारों को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

डीआईजी ने ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।