उम्र 25 से हुई 65, फिर भी नहीं बच पाया कानून से; 36 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

उम्र 25 से हुई 65, फिर भी नहीं बच पाया कानून से; 36 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

उम्र 25 से हुई 65, फिर भी नहीं बच पाया कानून से; 36 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। 36 वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को आखिरकार खंडवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 1989 में चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी कालू पिता सुखलाल न्यायालय में एक पेशी के बाद फरार हो गया था। इसके बाद वह अपना गांव छोड़कर दूसरे स्थान पर रहने लगा और लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय आरोपी की उम्र करीब 25 वर्ष थी। फरारी के दौरान उसकी उम्र 65 वर्ष हो गई, लेकिन उसके खिलाफ जारी स्थायी वारंट प्रभावी बना रहा। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

आखिरकार 17 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक रफीक खान और आरक्षक निर्भय ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कालू को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली लाया। इसके साथ ही 36 वर्ष पुराने स्थायी वारंट की तामील की गई।

यह कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि कानून से लंबे समय तक बचना संभव नहीं है। अपराधी चाहे कितने भी वर्षों तक फरार रहे, अंततः उसे कानून का सामना करना ही पड़ता है।