खंडवा का गौरव: आशुतोष सिंह भारतीय शतरंज टीम में शामिल

खंडवा का गौरव: आशुतोष सिंह भारतीय शतरंज टीम में शामिल

खंडवा का गौरव: आशुतोष सिंह भारतीय शतरंज टीम में शामिल

खंडवा। जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव एवं प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ी आशुतोष सिंह का आगामी सितंबर माह में कजाकिस्तान के समरकंद में आयोजित होने वाले शतरंज ओलिंपियाड 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से खंडवा जिला शतरंज संघ और जिले के शतरंज प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।

जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष राजेश बछानिया ने बताया कि आशुतोष सिंह ने पूर्व में भी कई राष्ट्रीय और अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्हें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता में तीन बार स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुका है। इसके अलावा चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी और नेशनल चेस चैंपियनशिप 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वर्तमान में उनकी अंतरराष्ट्रीय फीडे (FIDE) रेटिंग 1952 है।

उन्होंने बताया कि 10 से 18 सितंबर 2026 तक समरकंद, कजाकिस्तान में आयोजित होने वाले शतरंज ओलिंपियाड में भारत की ओर से शीर्ष चार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें आशुतोष सिंह का चयन जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

आशुतोष सिंह की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के संरक्षक एवं कलेक्टर ऋषव गुप्ता, संघ के सचिव अजीत जैन, उपाध्यक्ष रविन्द्र थत्ते, सुनील शर्मा सहित शतरंज संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।