विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत जनों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत जनों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर पहुंचकर दिवंगत जनों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

खंडवा। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं वार्डों में पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से भेंट की गई तथा दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने का संदेश दिया गया।

इस क्रम में ग्राम रोशनाई में स्व. श्री भरत पटेल जी, ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में स्व. श्री महेश पटेल जी, रामेश्वर वार्ड, खंडवा में स्व. डॉ. श्री अशोक शर्मा जी तथा ग्राम नागचुन में स्व. श्री सुपड़ू पटेल जी के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।