महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मैदान में उतरी खंडवा पुलिस की निर्भया टीम

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मैदान में उतरी खंडवा पुलिस की निर्भया टीम

महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए मैदान में उतरी खंडवा पुलिस की निर्भया टीम

खंडवा। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर खंडवा पुलिस की निर्भया टीम लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देश पर महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुलोचना गहलोत के नेतृत्व में गठित निर्भया टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

निर्भया टीम लगातार स्थानीय स्कूलों, मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रख रही है। टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

भ्रमण के दौरान टीम ने स्कूली छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। पुलिस ने छात्राओं और महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा होने पर वे बिना झिझक पुलिस को सूचना दें। उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि निर्भया टीम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना बढ़ाना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना है। टीम द्वारा लगातार स्कूलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण जारी रहेगा।