शिक्षा व्यवस्था सुधारने की पहल: सरपंच ने तीन स्कूलों का जायजा लेकर विभाग को दिए सुझाव

शिक्षा व्यवस्था सुधारने की पहल: सरपंच ने तीन स्कूलों का जायजा लेकर विभाग को दिए सुझाव

शिक्षा व्यवस्था सुधारने की पहल: सरपंच ने तीन स्कूलों का जायजा लेकर विभाग को दिए सुझाव

मांधाता: विधानसभा क्षेत्र मांधाता के ग्राम पंचायत अटूटखास में सरपंच लक्ष्मी बारे ने क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूलों की आर्थिक और भौतिक स्थिति को लेकर शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सुधार की आवश्यकता बताई।

सरपंच लक्ष्मी बारे ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर माहौल और सुरक्षित भवन उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूल भवनों की मरम्मत, साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूलों की समस्याओं को समझा और कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संबंधित विभाग को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य अच्छी शिक्षा और बेहतर सुविधाओं पर निर्भर करता है, इसलिए सरकारी स्कूलों की स्थिति में सुधार जरूरी है।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।