खरीफ फसल पर जोखिम से सुरक्षा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

खरीफ फसल पर जोखिम से सुरक्षा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

खरीफ फसल पर जोखिम से सुरक्षा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

खंडवा: किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसल का बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगी सुरक्षा

 खरीफ फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम संबंधी जोखिमों से बचाने के लिए किसान भाइयों से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी अधिसूचित फसल का बीमा कराने की अपील की गई है। किसान कल्याण विभाग ने बताया है कि वर्ष 2026 में अलनीनो के संभावित प्रभाव के चलते अनियमित वर्षा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए किसानों को समय रहते फसल बीमा कराना चाहिए।

विभाग के अनुसार, फसल बीमा किसानों को सूखा, अतिवृष्टि, प्राकृतिक आपदा और मौसम के कारण होने वाले नुकसान से आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी फसल का बीमा कराएं। किसान नजदीकी बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केंद्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप या अधिकृत बीमा कंपनी के माध्यम से बीमा प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि समय पर फसल बीमा कराने से संभावित प्राकृतिक जोखिमों के दौरान आर्थिक नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी और खेती को सुरक्षित बनाया जा सकेगा।