खंडवा | श्री दादाजी धाम मंदिर निर्माण को मिली गति, पहली मार्बल शिला का हुआ पूजन
श्री दादाजी धाम में मंदिर निर्माण कार्य की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मंदिर निर्माण के लिए आई पहली मार्बल की शिला (पिलर) का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे और कलेक्टर ऋषव गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पूजन कार्यक्रम के बाद सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शिलाओं का अवलोकन किया और मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार एवं समिति सदस्यों को निर्देश दिए कि शिलाओं को जल्द से जल्द मंदिर प्रांगण में असेंबल करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य समय-सीमा के अनुसार आगे बढ़ाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द ही भव्य मंदिर स्वरूप देखने को मिल सके। पहली मार्बल शिला के आगमन से दादाजी धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
