गुरुपूर्णिमा से पहले श्री दादाजी धाम में गूंजा श्रद्धा का जयघोष, निशान चढ़ाने का सिलसिला शुरू

गुरुपूर्णिमा से पहले श्री दादाजी धाम में गूंजा श्रद्धा का जयघोष, निशान चढ़ाने का सिलसिला शुरू

गुरुपूर्णिमा से पहले श्री दादाजी धाम में गूंजा श्रद्धा का जयघोष, निशान चढ़ाने का सिलसिला शुरू

खंडवा | गुरुपूर्णिमा से पहले श्री दादाजी धाम में शुरू हुआ निशान अर्पण, बैतूल से पहुंचे 100 से अधिक श्रद्धालु

श्री दादाजी मंदिर में 29 जुलाई को मनाए जाने वाले गुरुपूर्णिमा महोत्सव से पहले श्री दादाजी धाम में निशान अर्पण का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर में चारों ओर श्री दादाजी के जयघोष और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

श्रद्धालु “भज लो दादाजी का नाम… भज लो हरिहरजी का नाम…” का संकीर्तन करते हुए निशान लेकर दादाजी धाम पहुंच रहे हैं। बुधवार को बैतूल से आए श्रद्धालुओं के जत्थे ने धाम पहुंचकर निशान अर्पित किए। इस जत्थे में 100 से अधिक श्रद्धालु शामिल थे।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव को लेकर दादाजी धाम में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के निशान लेकर धाम पहुंचने की संभावना है।