खंडवा. स्टेडियम के पास संचालित नि:शक्त आश्रम में संचालक ने आश्रम की दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर आश्रम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। बहरहाल आरोपी संचालक जेल की सलाखों के पीछे है।
आश्रम में 13 एवं 15 साल की दो बहनों के साथ 50 साल के संचालक पूनमचंद मालवीया निवासी लालचौकी द्वारा दुष्कर्म की बात सामने आई है। आरोपी ने बालिका को बहाने से कमरे में बुलाया और दुष्कर्म किया। पीडि़त बालिका किसी तरह से दीवार फांदकर निकली और कोतवाली पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर कोर्ट पहुंचाया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीडि़ता की दूसरी बहन ने भी दुष्कर्म की बात कही। जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद इस बात की पुष्टी हो गई।
You May Like
-
4 months ago
बिछड़ौद में मिली लापता युवक की लाश, हत्या की आशंका
-
7 years ago
जो दूसरों के लिए जीते हैं वही महान है – भगत मोहन
-
3 years ago
खबर का असर – मूंग पंजीयन के लिए बनाए 14 केन्द्र