ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई जारी, मांधाता पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पकड़ी

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई जारी, मांधाता पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पकड़ी

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई जारी, मांधाता पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक पकड़ी

खंडवा। जिले के मांधाता थाना पुलिस ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए तेज आवाज़ करने और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाली एक यामाहा बाइक पर कार्रवाई की। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 119/190(2) के तहत वाहन चालक का चालान बनाया।

पुलिस के अनुसार, वाहन मालिक जितेंद्र बारोढे के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें वाहन में निर्धारित मानक के अनुरूप साइलेंसर लगाने तथा भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

मांधाता थाना प्रभारी ने बताया कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ओंकारेश्वर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर एवं अत्यधिक शोर करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने समाचार माध्यमों के जरिए सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक वाले साइलेंसर ही लगाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।