20 मतों के अंतर से जीते सुशील कुमार सोनी, समर्थकों ने मनाया जश्न

20 मतों के अंतर से जीते सुशील कुमार सोनी, समर्थकों ने मनाया जश्न

20 मतों के अंतर से जीते सुशील कुमार सोनी, समर्थकों ने मनाया जश्न

खंडवा -मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी जिला इकाई के चुनाव  श्री दादाजी कोर्ट स्टाफ कॉलोनी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव में कर्मचारियों ने उत्साह के साथ मतदान किया।

मतगणना के बाद सुशील कुमार सोनी को 84 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी कविता पारखे को 64 मत मिले। इस तरह सुशील कुमार सोनी ने 20 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। उल्लेखनीय है कि वे इससे पहले भी संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने सुशील कुमार सोनी का स्वागत किया और विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में मनोज कुलकर्णी, विनोद चौहान, महेश विश्वकर्मा, अरविंद गुप्ता, विकास कसौटिया सहित बड़ी संख्या में न्यायिक कर्मचारी शामिल हुए।