खंडवा जिले के हापल-दीपला गांव में करंट लगने से पांच वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी पांच वर्षीय आदित्य खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह कुएं के पास पहुंच गया, जहां पानी की मोटर चालू थी। खेलते-खेलते उसने मोटर को छू लिया, जिसमें करंट उतरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया।
परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मोटर में करंट आने से हादसा हुआ। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विद्युत सुरक्षा में कोई लापरवाही तो नहीं हुई।
