पुनासा में अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई, 50 किलो मछली के साथ युवक पकड़ा गया

पुनासा में अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई, 50 किलो मछली के साथ युवक पकड़ा गया

पुनासा में अवैध मछली बिक्री पर कार्रवाई, 50 किलो मछली के साथ युवक पकड़ा गया

खंडवा। पुनासा क्षेत्र में प्रतिबंधित क्लोज सीजन के दौरान अवैध रूप से मछली बेचने की सूचना पर नर्मदानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 किलो प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियां जब्त की हैं।

नर्मदानगर थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र सोलंकी निवासी भेरूपुरा, पुनासा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से करीब 50 किलो कतला और सिल्वर प्रजाति की मछलियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 10,400 रुपये है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी क्लोज सीजन के दौरान इन मछलियों को बिक्री के लिए ले जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) तथा फिशरीज एक्ट की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।