खंडवा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के प्रस्तावित खंडवा प्रवास को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रवास कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे, खंडवा महापौर अमृता यादव, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु दुबे सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और प्रवास कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा की।
