आंगनवाड़ी भर्ती सूची पर आपत्ति, प्रथम स्थान वाले चयन पर उठाए सवाल

आंगनवाड़ी भर्ती सूची पर आपत्ति, प्रथम स्थान वाले चयन पर उठाए सवाल

आंगनवाड़ी भर्ती सूची पर आपत्ति, प्रथम स्थान वाले चयन पर उठाए सवाल

खंडवा। जिले में जारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चयन सूची को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। आवेदिका अक्सा खान ने कलेक्टर कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत कर चयन प्रक्रिया की जांच कराने और कथित अनियमितताओं की जांच होने तक चयन पर रोक लगाने की मांग की है।

शिकायत में आवेदिका ने आरोप लगाया है कि चयन सूची में एक अभ्यर्थी को अनुभव के अंक दिए गए हैं, जबकि नियमों के अनुसार हटाए गए व्यक्ति को अनुभव का लाभ नहीं मिलना चाहिए। उनका दावा है कि संबंधित अभ्यर्थी को अनुभव अंक मिलने के कारण वह सूची में प्रथम स्थान पर आ गई।

आवेदिका ने संबंधित अभ्यर्थी के बीपीएल कार्ड की पात्रता की जांच कराने की भी मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि चयन प्रक्रिया में नियमों का सही पालन किया जाए तो दूसरे स्थान पर रहने के कारण उन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

आवेदिका ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार निर्णय लेने की मांग की है। वहीं, चयन प्रक्रिया और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।