RIP: अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

RIP: अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

RIP: अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

धर्मेंद्र के परिवार ने उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की। दोपहर में उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पहुंची थी और विले पार्ले श्मशान भूमि में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से श्मशान घाट पहुंचाया गया।

धरम जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया: अजय देवगन

अजय देवगन ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख जताया है। एक्‍टर ने X पर लिखा, ‘धरम जी के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके प्यार, दरियादिली और मौजूदगी ने कई पीढ़ियों के कलाकारों को प्रेरित किया। इंडस्ट्री ने एक लेजेंड खो दिया है… और हमने एक ऐसा इंसान खो दिया है जिसने हमारे सिनेमा की आत्मा को आकार दिया। रेस्ट इन पीस, धरम जी। ओम शांति ����’

पुलकित सम्राट ने धर्मेंद्र के लिए किया भावुक पोस्‍ट, कहा- आपने पीढ़ियों को संभाला

पुलकित सम्राट ने दिल से श्रद्धांजलि देते हुए धर्मेंद्र को एक ऐसे इंसान के तौर पर याद किया जिन्होंने ‘अपनी हिम्मत, चार्म और अच्छाई से पूरी पीढ़ियों को संभाला’। पुलकित ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र की एक मोनोक्रोम फोटो शेयर की और लिखा, ‘एक्टर होते हैं… और फिर पिलर होते हैं!! धरम जी ने अपनी हिम्मत, चार्म और अच्छाई से पूरी पीढ़ियों को संभाला!!’ उन्हें सिनेमा का ‘पिता जैसा’ बताते हुए पुलकित ने कहा, ‘आज..सिनेमा ने एक पिता जैसा इंसान खो दिया…! हम उन्हें विलेन को मुक्का मारते, दुनिया को चार्म करते और अपने प्रियजनों की रक्षा करते हुए देखते हुए बड़े हुए हैं.. लेकिन असली हीरो हमेशा लेजेंड के पीछे का आदमी होता था!! धरम जी, आपने इतनी आसानी से जो अच्छाई दिखाई, उसके लिए धन्यवाद.. इंडस्ट्री आज खाली लग रही है। #RIP।’