खंडवा में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज नेता

खंडवा में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज नेता

खंडवा में आज से कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जुटेंगे प्रदेश के दिग्गज नेता

खंडवा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी का दो दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर 12 और 13 जुलाई को खंडवा के हरसूद रोड स्थित परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सचिन यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है। इसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, नगर परिषद अध्यक्षों तथा अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों को पार्टी की कार्यप्रणाली, संगठन विस्तार, जनसंपर्क, जनआंदोलनों और आगामी राजनीतिक रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर के दौरान वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। कांग्रेस का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक क्षमता बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, शिविर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दोनों दिनों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।