खंडवा | शहर से करीब 15 किमी दूर छैगांव माखन जैसे छोटे से गांव से निकलकर दो सगी बहनों ने ताइक्वांडो में राज्य और राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दोनों बहनों ने पदक जीते हैं। बचपन से ही खेल से जुड़कर दोनों बहनों ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम पाया है। दोनों बड़ी स्पर्धाओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव और खंडवा का नाम रोशन करना चाहती हैं। ये बहनें हैं छैगांव माखन की सुमन और सोनम राजपूत। सुमन ने पिछले दिनों दिल्ली में हुई पोकीमॉन कप अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सोनम ने राज्य स्तरीय स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुमन ने हाल ही में हुई अंतर महाविद्यालयीन स्पर्धा में संभाग स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्पर्धा में स्थान पाया। सोनम ने शालेय खेल में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान निश्चित किया है।
Next Post
विज्ञान व योग का त्रिवेणी संगम
Fri Oct 27 , 2017
खंडवा | श्रीमद भागवत कथा के सत्संग में ऐसा संयोग पहली बार बना है जिसमें आध्यात्मम, विज्ञान और योग का त्रिवेणी संगम हुआ है। सात दिन तक स्टेडियम ग्राउंड पर व्यास पीठ से इस संगम का श्रवण करेंगे। गुरुवार को मुख्यालय पर भागवत ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस वृदावन से पधारी […]
खबरें और भी हैं...
-
9 years ago
घर-घर में विराजेंगी इकोफ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं
-
8 years ago
डेंगू से युवती कीमौत
-
8 years ago
शर्तों पर शादी…मिली पिटाई
-
8 years ago
सूने मकान में चोरी