मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार पर जोर, विश्व जनसंख्या दिवस से शुरू होगा जागरूकता अभियान

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार पर जोर, विश्व जनसंख्या दिवस से शुरू होगा जागरूकता अभियान

मातृ-शिशु स्वास्थ्य सुधार पर जोर, विश्व जनसंख्या दिवस से शुरू होगा जागरूकता अभियान

खंडवा। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिलेभर में 11 से 18 जुलाई तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वैच्छिक परिवार नियोजन साधनों के प्रति जागरूक करना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है।

जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम गर्भधारण का सही समय चुनना और दो गर्भावस्थाओं के बीच उचित अंतर रखना है। इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के लिए अंतरा इंजेक्शन तीन माह के अंतराल पर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा छाया गर्भनिरोधक गोली भी एक विकल्प के रूप में उपलब्ध है।

डॉ. कौशल ने बताया कि स्थायी परिवार नियोजन के लिए नसबंदी कराने पर शासन की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। महिला नसबंदी पर 2000 रुपये और पुरुष नसबंदी पर 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर पात्र दंपतियों को परिवार नियोजन साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।