सुरक्षा लापरवाही उजागर होने के बाद कार्रवाई, संत सिंगाजी थर्मल प्लांट ने शुरू की दूसरी स्कूल बस

सुरक्षा लापरवाही उजागर होने के बाद कार्रवाई, संत सिंगाजी थर्मल प्लांट ने शुरू की दूसरी स्कूल बस

सुरक्षा लापरवाही उजागर होने के बाद कार्रवाई, संत सिंगाजी थर्मल प्लांट ने शुरू की दूसरी स्कूल बस

खंडवा के संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट की शिवरिया टाउनशिप में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही सामने आने के बाद प्रबंधन ने व्यवस्था में सुधार किया है।

मीडिया में खबर आने केबाद अगले ही दिन दूसरी स्कूल बस का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे पहले 52 सीटर बस में करीब 98 बच्चों को बैठाकर स्कूल भेजा जा रहा था, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे।

शिवरिया टाउनशिप से मूंदी के निजी स्कूलों तक बच्चों के परिवहन के लिए दो बसों का टेंडर होने के बावजूद लंबे समय से केवल एक बस संचालित हो रही थी। अब दो बसों के संचालन से बच्चों को पर्याप्त सीटें मिल रही हैं और भीड़ की समस्या कम हुई है।

प्लांट प्रबंधन ने बताया था कि दूसरी बस को सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद अब इसे सेवा में शामिल कर लिया गया है। अभिभावकों ने नई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की मांग की है।