खालवा क्रीड़ा परिसर में अतिथि पीटीआई के 8 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

खालवा क्रीड़ा परिसर में अतिथि पीटीआई के 8 पदों पर भर्ती, 15 जुलाई तक करें आवेदन

खंडवा। जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार खालवा विकासखंड स्थित जनजातीय बालक क्रीड़ा परिसर में व्यायाम शिक्षक (अतिथि पीटीआई वर्ग-3) के 8 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक प्राचार्य, बालक क्रीड़ा परिसर, खालवा के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग खंडवा के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए बी.पी.एड. डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके अलावा हॉकी, मार्शल आर्ट और एथलेटिक्स में राज्य या राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ी भी आवेदन करने के पात्र होंगे। चयन प्राप्त आवेदनों की वरीयता के आधार पर किया जाएगा।