रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग, पुलिस ने 3 पिस्टल के साथ 4 युवकों को दबोचा

रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग, पुलिस ने 3 पिस्टल के साथ 4 युवकों को दबोचा

रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग, पुलिस ने 3 पिस्टल के साथ 4 युवकों को दबोचा

खंडवा में मोघट रोड थाना पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर सैयद उर्फ अमन लाला से पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों के नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन देसी पिस्टल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन पिस्टलों से अलग-अलग वाहनों पर फायरिंग कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाते थे। पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त और इनके इस्तेमाल से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

एसपी अगम जैन के अनुसार, जिले में गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों व अवैध गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोघट रोड थाना पुलिस ने एक अपराध में गिरफ्तार आरोपी सैयद उर्फ अमन पिता नासिर (19), निवासी बापूनगर, खंडवा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान अमन ने पुलिस को बताया कि उसने तीन अलग-अलग युवकों को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरबाज मंसूरी, सुफियान अतीक खान और अयान अनवर खान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद कर लीं।