गुरु पूर्णिमा-श्रावण से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, ओंकारेश्वर में तैयारियां तेज

गुरु पूर्णिमा-श्रावण से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, ओंकारेश्वर में तैयारियां तेज

गुरु पूर्णिमा-श्रावण से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, ओंकारेश्वर में तैयारियां तेज

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में आगामी गुरु पूर्णिमा, श्रावण मास और सिंहस्थ-2028 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन ने मांधाता पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक में मंदिर दर्शन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, परिक्रमा मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास के दौरान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वर्तमान में भी प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक व्यवस्थाओं पर भी प्रशासन विशेष ध्यान दे रहा है।