खंडवा(निर्मल मंगवानी)। विधुतनगर रोड सिंधी कालोनी स्थित आस्था केंद्र आशापुरा माता मंदिर में 37 वे वर्ष में अश्विन नवरात्र पर्व घटस्थापना के साथ बड़ी श्रद्धा पूर्वक प्रतिपदा रविवार 11अक्टूबर से सोमवार 19 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। पर्व के दौरान नों दिनों तक अनेक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही मां भगवती के विशाल जागरण के साथ कन्या पूजन भोज एवं भंडारा भी आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए समिति प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि पर्व की त्यारियों को लेकर समिति सदस्यों की एक बैठक पुूज्य लालू बाबाजी के आशीर्वाद से मंदिर प्रमुख नवीन गंगवानी के सानिध्य में आयोजित हुई।
अश्विन नवरात्र पर्व की शुरूआत 11 अक्टूबर प्रात: 09 बजे घटस्थापना के साथ होगी। गुरूवार 15 अक्टूबर पंचमी के अवसर पर रात्रि 10 बजे पदमनगर की प्रसिद्ध मां शेरावाली जागरण समिति के संजय सोनी, विजय सोनी एवं साथी कलाकारों द्वारा मां भगवती का विशाल जागरण भक्तिमय गीतों भजनों की सुंदर प्रस्तुतियों के मध्य होगा। राविवार 18 अक्टूबर महाष्टमी के दौरान कालरात्रि मां महाकाली की पूजा आराधना होगी। सोमवार 19 अक्टूबर नवमी को प्रात: 9 बजे हवन-यज्ञ संपन्न होगा। तत्पश्चात कन्या पूजन एवं भोज पश्चात विशाल भंडारा आयोजित होगा। शाम को घट विसर्जन के साथ ही नवरात्र पर्व संपन्न होगा।
बैठक में मंदिर समिति के ताराचंद कृपलानी, रमेश कृपलानी, भानु गंगवानी, बंटी शिवनानी, राजू गुप्ता, विशाल साहनी, रवि गोगीया, गोलू कृपलानी, किशनचंद विशनानी, रमेश उधलानी, लक्ष्मण छुट्टानी, निर्मल मंगवानी, गजेन्द्र नावानी, हरीश मलानी, विजय, तरूण, देैविक येादव, सोनू, कालू मेठवानी, दीलिप चंचलानी, गुड्डू बाथरे, राहुल होतवानी आदि सहित समिति के समस्त सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
