गांधी जयंती पर जसवाड़ी पंचायत परिसर में चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर जसवाड़ी पंचायत परिसर में चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर जसवाड़ी पंचायत परिसर में चला स्वच्छता अभियान

खंडवा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम जसवाड़ी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जगदीश पटेल ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

वहीं, विकासखंड समन्वयक राजकुमार मालाकार ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण के निर्माण में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वच्छता बनाए रखने, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ ली।

इस आयोजन के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्य और राष्ट्रसेवा के संदेश को जनभागीदारी के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।