खंडवा: जिला अधिवक्ता संघ खंडवा के वरिष्ठ अधिवक्ता सुजान सिंह राठौड़ ने उनकी माताजी ज्ञानी बाई की स्मृति में महिला अधिवक्ताओं की सुविधा हेतु एक सराहनीय योगदान दिया है।
हाल ही में सांसद निधि से निर्मित महिला अधिवक्ता कक्ष को सुविधायुक्त बनाने के लिए उन्होंने एयर कंडीशनर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविंद्र पाथरिकार को भेंट किया।
इस अवसर पर अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव, विक्रम लश्करी, गुप्तेश्वर सोनी, संजय इंगले सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
