मंगला एक्प्रेस में ३० बच्चो की तबियत बिगड़ी खंडवा स्टेशन पर किया इलाज

मंगला एक्प्रेस में ३० बच्चो की तबियत बिगड़ी खंडवा स्टेशन पर किया इलाज

मंगला एक्प्रेस में ३० बच्चो की तबियत बिगड़ी खंडवा स्टेशन पर किया इलाज

खंडवा। निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12618) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब केरल के त्रिचुर स्थित हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के करीब 30 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ये बच्चे शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली गए थे और वापस लौट रहे थे। दोपहर भोजन करने के करीब चार घंटे बाद बच्चों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत होने लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन को खंडवा रेलवे स्टेशन पर करीब 50 मिनट तक रोका गया। स्टेशन पर पहले से तैयार रेलवे और जिला स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमों ने 5 गंभीर रूप से प्रभावित बच्चों सहित सभी बीमार छात्रों की तत्काल जांच की और उन्हें आवश्यक दवाएं व ओआरएस दिया।

डॉक्टरों की टीम भुसावल तक साथ गई

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति नियंत्रण में आ गई। एहतियात के तौर पर रेलवे के डॉक्टर सुभाष पाटिल को डॉक्टरों की टीम के साथ भुसावल स्टेशन तक ट्रेन में साथ भेजा गया, ताकि रास्ते में किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। भुसावल तक सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर रहा।