ओंकारेश्वर: भोपाल का छात्र स्नान के दौरान नर्मदा में डूबा

ओंकारेश्वर: भोपाल का छात्र स्नान के दौरान नर्मदा में डूबा

ओंकारेश्वर: तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह नर्मदा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान करते समय 17 वर्षीय जयवर्धन टोयला निवासी शक्तिनगर, छिंदवाड़ा गहरे पानी में डूब गया।

घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ओंकारेश्वर पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, जयवर्धन टोयला भोपाल में रहकर पढ़ाई करता था। वह अपने दोस्तों के साथ नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आया था।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सभी युवक ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान जयवर्धन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव में लापता हो गया।