खण्डवा में 2 से 30 सितंबर तक लगेंगे निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर: चयनित मरीजों के इंदौर और जिला अस्पताल में होंगे फ्री ऑपरेशन

खण्डवा। राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में 2 से 30 सितंबर तक निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं उपचार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ये शिविर चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इंदौर और शंकरा आई सेन्टर इंदौर के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं।

शिविरों में जांच के दौरान चिन्हित किए गए मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए जिला चिकित्सालय खण्डवा एवं इंदौर भेजा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने मोतियाबिंद से ग्रसित अधिक से अधिक मरीजों से इन शिविरों में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराने की अपील की है।

शिविरों की तिथि और स्थान:

1. चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इंदौर द्वारा आयोजित शिविर:

2 सितंबर सुलगांव एवं धनगांव , 5 सितंबर किल्लौद एवं बोरीसराय , 7 सितंबर: जावर , 9 सितंबर पंधाना , 11 सितंबर मूंदी , 14 सितंबर छैगांवमाखन  ,18 सितंबर पुनासा , 22 सितंबर हरसूद  ,24 सितंबर खालवा , 28 सितंबर बोरगांव , 30 सितंबर सिंगोट एवं गुडीखेडा

2. शंकरा आई सेंटर इंदौर द्वारा आयोजित शिविर:

7 सितंबर कालमुखी एवं पुनासा , 9 सितंबर हरसूद एवं खालवा , 15 सितंबर सिंगोट एवं बड़गांव गुर्जर , 17 सितंबर जावर एवं धनगांव , 22 सितंबर पंधाना , 24 सितंबर छैगांवमाखन , 28 सितंबर मूंदी

स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने नजदीकी केंद्र पर पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाएं।