जेल में भावुक हुआ रक्षाबंधन, विधायक कंचन तनवे ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

जेल में भावुक हुआ रक्षाबंधन, विधायक कंचन तनवे ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

जेल में भावुक हुआ रक्षाबंधन, विधायक कंचन तनवे ने कैदी भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

खंडवा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल खंडवा में भावुक और प्रेरणादायी माहौल देखने को मिला। विशेष कार्यक्रम में खंडवा विधायक कंचन तनवे शामिल हुईं और जेल में निरुद्ध कैदियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने कैदियों से आत्मचिंतन कर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और जेल से बाहर निकलने के बाद एक नई शुरुआत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इंसान से गलतियां हो सकती हैं, लेकिन उन गलतियों से सीख लेकर अपने भविष्य को बेहतर बनाना ही जीवन की सही दिशा है।

विधायक ने कैदी भाइयों से कहा कि वे रक्षासूत्र के महत्व को समझें और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराएं, जिससे उनके परिवार को पीड़ा पहुंचे। उन्होंने सभी से जेल से बाहर निकलने के बाद अच्छे नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।

विधायक के इस भावनात्मक संदेश से कार्यक्रम में मौजूद कई कैदी भावुक नजर आए। इस दौरान कैदियों ने भी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समाज के प्रति जिम्मेदार भूमिका निभाने का संकल्प लिया।