रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की अभिनव पहल, कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद

रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की अभिनव पहल, कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद

रक्षाबंधन पर खंडवा पुलिस की अभिनव पहल, कन्या छात्रावास पहुंचकर छात्राओं से किया संवाद

खंडवा। रक्षाबंधन के अवसर पर खंडवा पुलिस ने संवेदनशीलता और अपनत्व की मिसाल पेश करते हुए एक अभिनव पहल की। पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस बल रोशनी क्षेत्र स्थित कन्या छात्रावास पहुंचे और वहां रह रही छात्राओं से सार्थक संवाद किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, सुरक्षा एवं अन्य विषयों को लेकर चर्चा की। पुलिस की ओर से छात्राओं को मिठाई भी वितरित की गई। रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर छात्राओं के साथ पुलिसकर्मियों ने आत्मीयता से समय बिताया।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को विश्वास दिलाया कि खंडवा पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं संवाद को बढ़ावा देना रहा।

रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस की इस पहल की सकारात्मक चर्चा रही।