खंडवा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जिले के प्रमुख बाजारों और कस्बों में बढ़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने अधिकतम पुलिस बल एवं महिला पुलिस अधिकारियों के साथ बाजारों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी। इस दौरान महिला पुलिस बल ने विशेष रूप से उन स्थानों पर ध्यान केंद्रित किया, जहां महिलाओं की अधिक आवाजाही रही।

रक्षाबंधन के चलते बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने तथा महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल लगातार क्षेत्र में मौजूद रहा।
पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था बनी रही। जिले में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की गई।

