जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ चिग्गा गिरफ्तार, उल्लंघन का मामला दर्ज

जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ चिग्गा गिरफ्तार, उल्लंघन का मामला दर्ज

जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ चिग्गा गिरफ्तार, उल्लंघन का मामला दर्ज

खंडवा। जिले में सूचीबद्ध गुंडा बदमाशों और जिलाबदर किए गए आरोपियों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने जिलाबदर बदमाश आबिद उर्फ चिग्गा पिता जाफर, निवासी सूरजकुंड, खंडवा को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आबिद उर्फ चिग्गा को 22 जून 2026 को एक वर्ष की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था। इसके बावजूद चेकिंग के दौरान वह खंडवा शहर में घूमता हुआ पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिलाबदर आदेश के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया और न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में झगड़ा, मारपीट, अवैध हथियार रखने और चोरी सहित कुल 23 अपराध दर्ज हैं। इसके अलावा उसके विरुद्ध 9 बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

पुलिस ने बताया कि जिलाबदर एवं सूचीबद्ध बदमाशों पर निगरानी रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।